पार परैया विद्यालय में अभिभावक संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

 संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट

गया-- परैया: प्रखंड के पार परैया विद्यालय परिसर में अभिभावक संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव एवं परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार रहे। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। वहीं मुखिया सुनील कुमार ने शिक्षा को मजबूत बनाने और बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।समारोह में शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय के विकास हेतु अपने सुझाव भी रखे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट