साकेत गया परिसर में सेफ्टी काउंसलिंग सत्र एवं विदाई समारोह का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 01, 2026
- 38 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- वरीय प्रशाखा अभियंता संकेत गया के प्रांगण में एक सेफ्टी काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मानपुर एवं रफीगंज स्टेशन में कार्यरत श्री सचिन हसदा और श्री राजेश प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया, जहां सेफ्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित कर्मियों को फेलियर मेमो प्राप्त करने के बाद ही फेलियर में जाने तथा किसी भी प्रकार के डिस्कनेक्शन से पूर्व SI-4 का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सिगनलिंग गियर के समर्पित रखरखाव एवं सेफ्टी से किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेफ्टी नियमों का पालन न केवल कर्मचारियों, बल्कि उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं गुणों के कारण उन्हें हमेशा प्रशासन का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभियंताओं सहित सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ के साथ किया गया।


रिपोर्टर