नवादा विधि महाविद्यालय में साइबर अपराध पर कार्यशाला आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 01, 2026
- 145 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- नवादा विधि महाविद्यालय में साइबर अपराध विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. डी.एन. मिश्रा ने की।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि साइबर अपराध आज सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार एवं मनोहर कुमार ने साइबर सेल, 1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी।पटना हाई कोर्ट की अधिवक्ता प्राची पल्लवी सहित अन्य वक्ताओं ने साइबर कानूनों, पीड़ितों की सहायता और जागरूकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ तथा सचिव श्रीमती कलादेवी जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


रिपोर्टर