दुर्गावती कन्या विद्यालय में अभया ब्रिगेड के तहत छात्राओं से कैमूर एसपी ने किया संवाद

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड के दुर्गावती कन्या उ.मा. विद्यालय कल्याणपुर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने छात्राओं से संवाद किया । इस दौरान उन्होंने अभया ब्रिगेड के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने छात्राओं को अभया ब्रिगेड के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुलिस उनकी दोस्त है उससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसी से अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112 को फोन करें।पुलिस 10 मिनट के भीतर मदद करने के लिए पहुंचेगी। 

कार्यक्रम में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा, थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार और प्रधानाध्यापिका अमृता कुमारी के साथ शिक्षक  शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट