गया एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, पांच यात्रियों के बैग से हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 33 करोड़ रुपए

 ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

 गया-- 26 जनवरी 2026 को लगभग 12:30 बजे थाई एयर एशिया की विमान संख्या एफडी-122 से पांच यात्रियों का गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन हुआ। इन यात्रियों में अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव बिधुरी, गुलशन मीणा (उत्तर प्रदेश), मनप्रीत कौर और दिल प्रीत कौर (पंजाब) शामिल थे।

हवाई अड्डे पर आगमन के बाद कस्टम अधिकारियों ने सभी यात्रियों के बैग की X-BIS मशीन से स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई देने पर सभी बैग को भौतिक जांच के लिए अलग किया गया। जांच में पांचों यात्रियों के बैग से हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद किया गया।

जांच में पता चला कि हाइड्रोपोनिक वीड्स को खिलौनों के डिब्बों में छिपाकर, तीन-तीन लेयर के प्लास्टिक बैग में पैक किया गया था। पैकेट पर संदेह कम करने के लिए कुछ छोटे-छोटे खिलौनों के पार्ट्स भी रखे गए थे। कस्टम अधिकारियों ने मौखिक रूप से बताया कि बरामद मात्रा लगभग 33 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 33 करोड़ रुपए के बराबर है। प्रारंभिक पूछताछ में यह संदेह है कि इस तस्करी गिरोह का सरगना अश्विनी कुमार द्विवेदी है। फिलहाल पांचों यात्रियों को उनके सामान सहित कस्टम विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही जब्त सामानों की सूची तैयार करने सहित अन्य आवश्यक कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त पांचों यात्रियों को 27 जनवरी 2026 को गया न्यायालय में पेश किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट