87 पीस ब्लू लाइन शराब के साथ एक युवा गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 11, 2026
- 125 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- राष्ट्रीय राज मार्ग पर कर्मनाशा बाजार के पास छज्जू पोखर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गावती पुलिस वाहन चेकिंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर छज्जू पुर पोखर के पास कर रहे थी उसी समय उत्तर प्रदेश से शराब लेकर युवराज खरवार निवासी दुर्गावती रेलवे स्टेशन आ रहा था। जब पुलिस ने उसके बाइक को रोका और जांच के बाद पाया कि बाइक के पीछे झोले में शराब लिए हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच कराए जाने के बाद जेल भेज दिया।


रिपोर्टर