जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया जागरूक


रोहतास।जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह (सासाराम) के द्वारा आज गुरुवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनता को जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न माध्यमों के जरिए परिवहन विभाग से जुड़ी योजनाओं, नियमों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार के बिचौलियों से बचें।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और परिवहन विभाग की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं पर भी प्रकाश डाला गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने जानकारी को उपयोगी बताते हुए संतोष व्यक्त किया।

प्रशासन की ओर से आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट