भिवंडी में रिश्तेदारों पर दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप, मामला दर्ज

भिवंडी। भोईवाडा पुलिस थाना क्षेत्र में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर वर्षों तक दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय साहिता के विभिन्न धाराओं सहित बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार पीड़िता दिल्ली की निवासी है और वर्तमान में गृहिणी है। आरोपियों के नाम सुदीप उपाध्याय और संदीप उपाध्याय बताए गए हैं, जो भिवंडी के नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में रहते हैं। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में, जब पीड़िता दसवीं कक्षा में अध्ययनरत थी, तब आरोपी सदीप उपाध्याय उसे आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई लेकर आया। आरोप है कि बाद में सुदीप के गांव चले जाने के बाद उसके भाई संदीप उपाध्याय ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसकी जानकारी सदीप को दी, तो उसने विवाह का झांसा देकर और बदनामी की धमकी देते हुए स्वयं भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।‌आरोप है कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 2018 से अगस्त 2025 तक पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता ने इस संबंध में पहले नई दिल्ली के बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत को शून्य पर दर्ज कर 30 दिसंबर को भोईवाडा पुलिस स्टेशन भेजा गया, जिसके आधार पर उसी दिन रात 9 बजकर 16 मिनट पर मामला पंजीबद्ध किया गया।पुलिस का कहना है कि शिकायत दिल्ली से प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। फिलहाल इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस. आर. पाटील कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।इस गंभीर घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट