मारपीट कर जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी। नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता निखिल तुकाराम खरात (25), निवासी ब्रह्मानंदनगर, कामतघर रोड, किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान 28 दिसंबर की रात करीब 10 बजे एक कार सवार दो युवकों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए खुद को प्रभावशाली बताते हुए जबरन बातचीत शुरू की, जो जल्द ही विवाद में बदल गई।आरोप है कि एक आरोपी ने शिकायतकर्ता का कॉलर पकड़कर मुक्कों से हमला किया, जबकि दूसरे आरोपी ने लोहे की रॉड निकालकर जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के पीछे हटने से गंभीर चोट टल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार होते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए।घटना की शिकायत मिलते ही नारपोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक उर्फ अभ्या संभाजी देशमुख और शिवम गुड्डू शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट