राज्य शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में दिया धरना

तलेन । राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाली, ई अटेंडेंस जैसी अव्यावहारिक व्यवस्था समाप्त किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, अतिथि शिक्षकों को गुरुजियों की भांति नियमित किया जाए एवं अनुकम्पा नियुक्ति नियमों को शिथिल किए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सोहगौरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सियाराम पटेल, प्रांतीय सचिव श्री हरगोविंद दुबे, प्रान्त उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,प्रान्त उपाध्यक्ष राधेश्याम पुरविया व महिला मोर्चा प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीमती मंजुला शर्मा राजगढ़ से जिला अध्यक्ष सुरेश दांगी जिला सचिव सत्यनारायण बैरागी, जिला महामन्त्री, योगेन्द्र मंडलोई, जिला सरंक्षक मुकेश विजयवर्गीय जिला संघठन मंत्री श्याम वर्मा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीनबंधु शर्मा वही नरसिंहगढ़ ब्लॉक से कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव,ब्यावरा से ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र दांगी,सुठालिया से ब्लॉक अध्यक्ष चन्दर सिंह परमार,राजगढ़ से ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश किरार,खिलचीपुर से ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दांगी,जीरापुर से ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह परमार,माचलपुर से ब्लॉक अध्यक्ष हँसराज तेजरा सारँगपुर से ब्लॉक अध्यक्ष हरिनारायण सेन के साथ संकुल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष शामिल रहे। साथ ही नरसिनगढ ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव ,कमल सिंह राजपूत ,नारायण सिंह राजपूत , दाउद बेग,कृष्ण कुमार चिरोदिया,संजय सिंह एवम अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट