S.B.S स्कूल में वार्षिक स्पोटर्स मीट हुआ शुभारम्भ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 27, 2025
- 226 views
तलेन । S.B.S विधालय में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक स्पोटर्स मीट प्रारंभ हुई। कक्षा नर्सरी से सातवी के बच्चों के लिए आयोजित इस खेल उत्सव का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, स्वास्थ्य, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। स्पोटर्स मीट का उद्घाटन संस्थान चेयरमेन श्री भारत सिंह यादव जी वाइस चेयरमेन श्रीमती सावित्री बाई डारेक्टर श्री नन्दकिशोर यादव एवं प्राचार्य श्री एच०एस परमार ने किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरी उर्जा और समन्वय के साथ मार्च पास्ट किया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने ईमानदारी और खेल के नियमों का पालन करने की शपथ ली। स्पोर्टस मीट में विभिन्न दौड़े 100 मी, मीटर, 400 मीटर, खो-खो, कबड्डी, बाल पासिंग, जलेबी रेस, फ्रोग रेस, म्यूजिकल रेस, लेमन रेस, बेलेन्सींग, थ्रोविंग इन बकेट शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो । और 30 दिसंबर को अभिभावको के लिये भी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल है।


रिपोर्टर