भगवानपुर पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

चैनपुर संवाददाता सिंहासन यादव की रिपोर्ट 

कैमूर - भगवानपुर थाना ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम विनोद कुमार, पिता डूंगर बिंद, ग्राम शाहपुर तथा रविरंजन कुमार, पिता सत्यनारायण राम, ग्राम गोबरछ, दोनों थाना भगवानपुर, जिला कैमूर बताया।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए भभुआ न्यायालय में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट