16 साल बाद पहुंचा घर बच्चा परिजनों में खुशी की लहर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 26, 2025
- 205 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
कैमूर - थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार निवासी यासीन शेख का पुत्र अंसार आलम उर्फ भांडू अपने घर पहुंचा तो परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। बता दे की 2009 में 7 साल की उम्र में अंसार आलम घर से बाहर निकल गया और अपने गांव के सामने रुकी ट्रेन पर बैठ गया और बंगाल जा पहुंचा। जहां उसे एक महिला से मुलाकात हुई और वह उसे अपने घर ले गई। लेकिन ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो वहां की पुलिस ने इसे अनाथ आश्रम यानी सरकारी चाइल्ड लाइन नदिया जिले के करीमपुर पट्टा में भर्ती करा दिया। कुछ दिन अपना जीवन यापन करने लगा और कुछ दिनों के बाद सरकार के सहायता से स्कूल जाने लगा और वहां से रहकर बीए की शिक्षा तक का सफर पूरा किया। उसने बताया कि मुझे गांव का नाम याद था लेकिन जिला और थाना का नाम याद नहीं था जब मैं सोशल मीडिया से जुडा तो एक व्यक्ति ने जो इधर का ही रहने वाला है हमारे महमूदगंज बाजार के विषय में बताया और यहां तक आने में मेरी मदद की आज मैं परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं। परिजनों ने उस खोए हुए बच्चे के विषय में थाने में सनहा दर्ज कराई थी जिसकी सूचना देने परिजनआज दुर्गावती थाने पहुंचे। पुलिस बच्चे की पहचान को सत्यापित करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोशल मीडिया का प्रयोग यदि सही ढंग से किया जाए तो वह घातक ही नहीं फायदेमंद भी है।


रिपोर्टर