पारसनाथ कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 20, 2025
- 68 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के पारसनाथ कॉम्प्लेक्स में स्थित ‘9 टू 9 इलेक्ट्रॉनिक’ नामक दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस आग में गोदाम में रखे गए Samsung, LG, Sony जैसी नामी कंपनियों के करीब 200 स्मार्ट टीवी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके अलावा गोदाम में रखे डीप फ्रीजर भी आग की चपेट में आ गए।आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि संबंधित विभागों द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।फायर ब्रिगेड कर्मी अनिल कोकाटे ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और समय रहते आग को आसपास के दुकानों और गोदामों तक फैलने से रोक लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद पारसनाथ कॉम्प्लेक्स परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।


रिपोर्टर