जन्म मृत्यू पंजीकरण प्रशिक्षण-सह- कार्यशाला आयोजित


रोहतास। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को डीआरडीए सभागार सासाराम में जन्म मृत्यु पंजीकरण से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि आज के समय में जन्म की घटनाएं सरकारी अथवा निजी स्वास्थ्य संस्थानों में होती है इसलिए घर में प्रसव के उपरान्त निबंधन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन से पूर्व गहनता से जाँच का आदेश दिया गया। जन्म अथवा मृत्यु की घटना का निबंधन के पूर्व घटना की तिथि एवं स्थान का सत्यापन भी करा लिए जाने का निदेश दिया गया चुंकि जन्म और मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र का विविध उपयोग किया जाता है इसलिए इसकी शुद्धता पर जोर दिया गया। बिहार में बच्चों के उम्र को कम करने के उद्देश्य से वास्तविक जन्म तिथि में एक दो वर्ष का कम कर आवेदन निबंधन कार्यालय को लभ्य कराया जाता है यह एक सामाजिक कुरीति है जिसमें बच्चों का कोई दोष नहीं होता है अतः ऐसे कुछ आवेदनों का रैण्डमली जाँच करने तथा कार्रवाई करने का भी निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है। आवेदन पत्रों के साथ माता के प्रसव अवस्था के दौरान जाँच कराये गये चिकित्सीय रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से संलग्न करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी रजिस्टर (जन्म और मृत्यु) को शख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत न हो मास्टर ट्रेनर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री दीपक कुमार दीपांकर एवं अक्षय कुमार दुबे द्वारा जन्म - मृत्यु अधिनियम 1969 की सभी आवश्यक धाराओं के बारे में बताया। उन्होनें पंजीकरण की अनिवार्यता, विलंबित पंजीकरण की प्रक्रिया, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए संशोधनों तथा नियमों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की । जन्म - मृत्यु पंजीकरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने हेतु सूचक से विलम्ब शुल्क, साक्ष्य आदि से जुड़े

प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा मृत्यु के कारणों का चिकित्सिय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में जिला सांख्यकी पदाधिकारी, सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी (नगर निकाय), सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सभी चिकित्सीय संस्थानों एवं नगर निगम सासाराम के डाटा इंट्री ऑपरेटर उपस्थित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट