भगवानपुर पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार, एक आर्मी जवान भी शामिल

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन और मारपीट के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से तीनों को हिरासत में लेकर जांच की गई, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बाबूलाल प्रसाद, पिता–मोहन बिंद, निवासी–निवियाताड़, संजय कुमार, पिता–मुन्नीलाल केवट, निवासी–ग्राम मातर,प्रदुमन कुमार, पिता–देवव्रत सिंह, निवासी–ग्राम रामावतपुर (आर्मी जवान) थाना चैनपुर जिला भभुआंं बिहार के निवासी है।जानकारी के मुताबिक प्रदुमन कुमार ने शराब के नशे में घर में मारपीट की, जिसकी शिकायत उनके पिता देवव्रत सिंह ने लिखित आवेदन देकर थाना में की। आरोप है कि युवक द्वारा राइफल से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया।तीनों आरोपियों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भगवानपुर पुलिस लगातार मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट