डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती मनाई गई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 03, 2025
- 29 views
रोहतास।भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 141वीं जयंती रोहतास जिला कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा गांधी आश्रम सासाराम में मनायी गयी। कांग्रेसजनों ने देशरत्न डॉ0 राजेंद्र प्रसाद के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व्यक्त किये। जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ0 राजेंद्र प्रसाद बारह वर्षों तक राष्ट्रपति पद पर रहकर देश की सेवा की। वे अपने पूरे जीवन काल में सादा जीवन,उच्च विचार की राह पर चलते रहे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता, संविधान सभा, कांग्रेस के अध्यक्ष और पहले केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर जो महनीय भूमिका निभायी,आज भी स्मरणीय है। कार्यक्रम में राजेश्वर कुशवाहा, धनंजय सिंह, रोहित पासवान, सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी, ज्ञानचंद ओझा, रेहान, सौरभ कुशवाहा, जमील, बच्चन, सुनील पाण्डेय, मनोरंजन यादव सहित अनेक कॉंग्रेस के नेता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर