महासंघ से त्रिवेणी प्रसाद ,अशोक सिंह, विजय यादव का हुआ निष्कासन

 वाराणसी : आज दिनांक 27/11/2025 को उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यसमिति /जनमानस की बैठक जलकल विभाग बेनिया बाग वाराणसी में श्री मुन्नू लाल रावत प्रदेश सलाहकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कुल आठ बिंदुओं पर प्रस्ताव रखा गया जो सर्व सम्मति से पास हुआ जिसमें श्री त्रिवेणी प्रसाद प्रदेशीय संरक्षक श्री अशोक कुमार सिंह प्रदेशीय अध्यक्ष श्री विजय यादव प्रदेशीय उपाध्यक्ष को संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है

उपरोक्त पदाधिकारियों के पद भार का कार्य श्रीमन्नू लाल रावत को प्रदेशीय संरक्षक श्री जी के शर्मा को प्रदेशीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी को प्रदेशीय महामंत्री श्री बद्री प्रसाद यादव को प्रदेशीय उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्य भार अग्रिम चुनाव तक के लिए दिया गया  जो तत्काल प्रभाव से लागू है प्रदेश संरक्षक ने कहा है कि श्री त्रिवेणी प्रसाद श्री अशोक सिंह श्री विजय यादव द्वारा किसी भी प्रकार का पत्राचार किया जाता है तो उसे अवैध माना जाएगा पद भार लेते ही प्रदेश अध्यक्ष जी के शर्मा ने कहा कि अभियान चलाकर प्रदेश के 75 जिलों के 18 मंडलों में कर्मचारी संगठनों को सक्रिय किया जाएगा जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निदान कराया जा सके

जो कर्मचारी हित के लिए चुनाव प्रभारी /संयोजक भी प्रत्येक मंडल में नियुक्त किया श्री आलोक शास्त्री +संगीता गिरी वाराणसी मंडल श्री बद्दी प्रसाद प्रसाद इलाहाबाद मंडल राधिका रंजन तिवारी मिर्जापुर मंडल श्री जमुना प्रसाद गौड़ आजमगढ़ मंडल श्री वीरेंद्र चौहान गोरखपुर मंडल श्री सुभाष सिंह को फैजाबाद मंडल श्री पीतांबर चौधरी को बस्ती मंडल बी यल गुलाबी कानपुर बबलू श्रीवास्तव सहारनपुर मंडल राजपाल संत अलीगढ़ मंडल मोतीलाल सविता मथुरा मंडल गुलशन नंदा मेरठ मंडल मनोज कुमार को मुरादाबाद मंडल के यन पाटनी +अशोक कुमार मौर्या लखनऊ मंडल आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में मुख्य रुप से नारायण प्रसाद राजेश्वर कुमार गौतम वीरेंद्र चौहान राम लखन शास्त्री श्याममोहन सिंह गुलाम मोहम्मद शाहिद माया देवी रेखा रेसम लाल मनोज कुमार नरेंद्र प्रताप जगदीश शर्मा गंगाराम मनोज कुमार गायत्री पाल नीलम आदि अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष महोदय ने सभी का धंयवाद अदा किया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट