ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन का बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2025
- 64 views
100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दम
भिवंडी। पद्मानगर स्थित विवेकानंद इंग्लिश स्कूल में ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन (BYMA) द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भिवंडी शहर, ग्रामीण क्षेत्र तथा ठाणे जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लेकर अपनी उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन किया।
ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष, नंदी पुरस्कार से सम्मानित और 7वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर ग्रैंडमास्टर राजाराम एल. देवासानी वर्षों से जिलेभर में विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। विद्यार्थियों को और अधिक निपुण बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर बेल्ट ग्रेडिंग और विभिन्न स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है।
इस कार्यक्रम में बी.टी. गायकवाड़ स्कूल (कल्याण), विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (पद्मानगर), विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल (पद्मानगर), टाटा आमंत्रा शाखा, अरिहंत सिटी शाखा और पूर्णा विलेज शाखा सहित कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बेल्ट ग्रेडिंग में मुख्य परीक्षक की भूमिका नंदी पुरस्कार से सम्मानित 5वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर ग्रैंड मास्टर अशोक एल. देवासानी ने निभाई। आयोजन में BYMA के असिस्टेंट चीफ इंचार्ज मिथुन सी.एच. भोई, मैनेजिंग डायरेक्टर भरत एल. देवासानी, असिस्टेंट इंस्पेक्टर मयूरी सोदे, आनंद सोनी, करण जैसवार, अरमान सिरोहा, आदित्य बाजपेयी, मोनिका एगा, प्रेरणा, वैभवी और कामाक्षी आदि का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजाराम देवासानी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस अत्यंत आवश्यक हो गए हैं, विशेष रूप से लड़कियों के लिए। उन्होंने सभी स्कूलों में सप्ताह में एक बार सेल्फ डिफेंस लेक्चर अनिवार्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट प्रदान किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर