बरसठी पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, कई वाहन सीज, 200 का चालान

बरसठी। उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में बरसठी थाना पुलिस ने आज मियांचक और निगोह क्षेत्र में अवैध वाहनों, डगामार बसों, टेंपो व मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष देवानंद रजक ने किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सघन रूप से वाहनों की जांच की। अधिकारियों के अनुसार कल कुल 500 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें कागजात में गड़बड़ी, ओवरलोडिंग तथा नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर दो बसें, एक टेंपो और सात मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 200 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही एक प्रकरण में एक मुकदमा भी पंजीकृत किया गया।थाना अध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध व नियम विरुद्ध वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट