धारदार हथियार सहित युवक गिरफ्तार

भिवंडी। शहर में शांतिनगर पुलिस ने एक युवक को बिना अनुमति धारदार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 4,25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1),(135) और 122(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांतिनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस शिपाई निलेश भास्कर पाटील को गुप्त सूचना मिली थी कि गायत्रीनगर क्षेत्र में एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गायत्रीनगर पुलिस चौकी के पास संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अब्दुला निसार शेख (22) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी के पास हथियार रखने की कोई वैध अनुमति नहीं थी। पूछताछ के दौरान भी वह इसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शांतिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट