फूलमाली सोशल उत्थान समिति का 14वां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

195 प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान  विधायक ने की खिलचीपुर समाज धर्मशाला में 10 लाख रुपए की घोषणा


खिलचीपुर, राजगढ़ । फूलमाली सोशल उत्थान समिति जिला राजगढ़ एवं गुना का 14वां प्रतिभा सम्मान समारोह नगर खिलचीपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 5 से लेकर स्नातक के 195 प्रतिभावान विद्यार्थी, 8 पत्रकार, 5 सेवानिवृत्त समाज बंधुओ को सम्मानित किया गया। 


संरक्षक रोड़ेराम पुष्पद,संस्थापक नरेंद्र पुष्पद, महापंचायत अध्यक्ष हरिनारायण माली, उज्जैन धर्मशाला सचिव राजेंद्र सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संतोष माली, प्रदेश महामंत्री दीपक पुष्पद, जिलाध्यक्ष अजय मालाकार, प्रभारी विमल मालाकार,खिलचीपुर समाज उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मालाकार, पवन मालाकार MLA, महेश मालाकार सहित समाज जनों ने शिव परिवार का पूजन अर्चन  किया गया । तत्पश्चात बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें 

क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने कक्षा 10 वी के होनहार विद्यार्थी शीतल पिता हेमराज पुष्पद राजगढ़ 97%, शुभम पिता संतोष पुष्पद तारागंज 96.6% सहित टॉप पांच विद्यार्थियों को शिल्ड से सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया साथ ही फूलमाली समाज खिलचीपुर धर्मशाला हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा कक्षा 12 वी प्रीति पिता लक्ष्मीनारायण खिलचीपुर 91.8% सहित टॉप पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में अनिल पुष्पद शिक्षक जीरापुर द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जवाहरलाल पुष्पद, किशोर पुष्पद देवास, राजकुमार माली सोयतकला,जगदीश पुष्पद राजगढ़, जगदीश पुष्पद पचौर ,संतोष पुष्पद कालापीपल, राधेश्याम माली चाचौड़ा, मनोहर माली भोपाल,जगदीश सुमन नापानेरा, सुरेश सुमन मलावर,जगदीश पुष्पद तलेनी, सुनील बागवान तारागंज सहित विभिन्न जिलों के समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी विमल मालाकार ने किया, आभार एडवोकेट प्रेम नारायण मालाकार खिलचीपुर ने माना।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पुष्पद ने दी।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट