देशी कट्टा खोखा के साथ जेल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 19, 2025
- 64 views
रोहतास। जिले के करवन्दिया थानाक्षेत्र के अदमापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में हुई छापामारी। पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। भेजा गया जेल। घटना के संदर्भ में एक प्रेसवार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को अदमापुर निवासी प्रतिमा देवी, पति-मिंटू कुमार के यहाँ उनके चचेरे देवर उमाशंकर सिंह द्वारा हाथ में देशी कट्टा लेकर प्रतिमा कुमारी तथा उनकी गोतिनी रिंकी कुँवर को धमकाया जा रहा था। इसी दौरान देशी कट्टा से फायर भी किया गया। विवाद का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। एसडीपीओ ने प्रेस को बताया कि घटना की सूचना पर अदमापुर में छापामारी कर उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार करते हुए उनके यहाँ से एक देशी कट्टा, दो खोखा, एक फायर बुलेट सहित एक अपाची बाइक भी बरामद किया गया। छापामारी दल में एसडीपीओ के साथ करवन्दिया के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामनारायण साहू, आरक्षी विक्की थापा तथा आरक्षी गणेश कुमार भी शामिल रहे।


रिपोर्टर