स्वीप कोषांग के तहत जिले में वृक्षारोपण


रोहतास । स्वीप कोषांग के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंड सहित कई स्थानों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को एक नयी दिशा देने का प्रयास किया गया। इसमें जिला प्रशासन एवं मनरेगा से जुड़े लोगों ने काफी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया,जिसका नारा था-"मेरा वोट, मेरी पहचान,"मेरा वृक्ष मेरी जान।" इस कार्यक्रम के जरिए लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को बेहतर बनाया गया। बताया गया कि वृक्ष जितना हमारे लिए जरूरी है वोट करना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है। सभी लोगों ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ भी ली और यह सुनिश्चित किया कि अपने मतदान का प्रयोग एक बेहतर मतदाता बनकर करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी बड़ी संख्या में रही। रोहतास इस बार महिला मतदान में अपनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की ओर अग्रसर है। फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में एसजीएफई की भी शुरूआत की गयी। इसमें स्कूली बच्चों के साथ स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और खेल के मंच से मतदान जागरूकता अभियान को चलाया गया। साथ ही सभी को शपथ भी दिलाया गयी और लोगों से अपील किया गया कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट