शिवहर का गौरव: मैट्रिक परीक्षा में अंकुश कुमार राज ने बिहार में हासिल किया 10वां स्थान

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- जिला शिवहर प्रखंड डुमरी कटसरी: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणामों में शिवहर जिले के एक होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डुमरी कटसरी प्रखंड के फुलकाहां पंचायत (वार्ड नं. 11) निवासी अनिल साह के पुत्र अंकुश कुमार राज ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फुलकाहां के छात्र अंकुश ने कुल 481 अंक अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंकुश की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आज यह परिणाम दिया है। उन्होंने अंकुश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। अंकुश के पिता अनिल साह, जो स्थानीय वार्ड सदस्य हैं, ने इसे पूरे क्षेत्र की जीत बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट