बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 27, 2025
- 192 views
जौनपुर (बरसठी)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण व दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मनिकापुर निवासी वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार गौतम पुत्र अशोक कुमार गौतम उम्र करीब 23 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरसठी पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा- 75(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट पंजीकृत है, जिसके संबंध में पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है – नाम मुकेश कुमार गौतम, पिता का नाम अशोक कुमार गौतम, निवासी ग्राम मनिकापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 203/2025 धारा- 75(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल रहे। बरसठी पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर