24 को सासाराम दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


रोहतास।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 सितंबर को सासाराम पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने रविवार को कई संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिहार शिक्षा परियोजना परिसर सहित अन्य जगहों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को पर जोर डाला।

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने इन कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष महत्व रखता है। पिछले दौरों में उन्होंने कई जिलों को विकास योजनाओं की सौगात दी थी। सासाराम दौरे में भी नई परियोजनाओं की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट