बैडमिंटन खेल का आयोजन हुआ


रोहतास।बैडमिंटन के फाईनल मैच में धर्मेन्द्र व आशिष की जोड़ी ने ट्राफी परकब्जा जमा लिया है ।फजलगंज स्थित मल्टीपपर्स हॉल में आयोजित एक दिवसीय बैडमिंटन मैंच का हुआ आयोजन। जिसमें 

ग्रूप ए ग्रूप बी के तरफ से चार-चार जोड़ी टीमें प्रतियोगिता में ली हिस्सा, नॉक आउट हुआ मैच शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में रविवार को एक दिवसीय बैडमिंटन मैच के फाइनल में धर्मेन्द्र व आशिष की जोड़ी ने कुशाल व आयूष की जोड़ी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भूमि उप समाहर्ता (डीसीएलआर) व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को रैकेट (बैडमिंटन स्टीक) से नवाजा। उधर पराईज विरतण के बाद दर्शकों द्वारा जमकर तालियां बजायी गई। मैच काफी ही रोमाचंक रहा। सभी टीमें दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें कप्तान कुमार कुंदन के नेतृत्व में ग्रुप ए व आलोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रुप बी के तरफ से चार-चार जोड़ी खिलाड़ियों ने इस मैंच में हिस्सा लिया। पहला मैच धर्मेन्द्र कुमार व आशिष रंजन की जोड़ी ने विशेंदू व प्रदीप की जोड़ी को 20-12 से पराजित किया। जबकि सेमिफाइल में पुन:धर्मेन्द्र व आशिष की जोड़ी ने चून्नू व राजेन्द्र की जोड़ी को हराकर फाईनल में प्रवेश किया। इसके आलावा ग्रुप एक संजीव व कमलेश की जोड़ी को राजेन्द्र व चुन्नू ने पराजित किया। कैप्टन कुमार कुंदन व जयर्वन की जोड़ी को कुशाल व आयुष की जोड़ी ने हराया। जबकि अशोक कुमार व मनीष कुमार की जोड़ी को वाक ओवर दिया गया। लेकिन अन्य टीमें क्वाटर व सेमिफाइल पहुंचते-पहुंचते लड़खड़ा गई। एक दिवसीय मैच को लेकर पिछले एक सप्ताह से पूरजोर तैयारियां चल रही थी। रविवार की सुबह छह बजे से मैच की शुरूआत हुई। स्पॉंसर के रूप में विशेंदू उर्फ मंटू थे। जिनके द्वारा पराइज की व्यवस्था करायी गई थी। मैच के दौरान हरेक शॉट पर दर्शकों की तालियां बज रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट