तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर सफलता पूर्वक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 03, 2025
- 63 views
रोहतास। जिले के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग और नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त प्रयास से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी जाँच शिविर का बुधवार को सफल समापन हुआ। यह शिविर विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था" पर आधारित था।
फिजियोथेरेपी प्रभारी डॉ. सुषमा कुमारी ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक बुजुर्ग मरीजों ने हिस्सा लिया। यहाँ उनकी स्वास्थ्य जाँच की गई।उन्हें फिजियोथेरेपी से जुड़े आसान व्यायाम सिखाए गए और रोज़मर्रा की जीवनशैली में सुधार के उपाय बताए गए।
विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती उम्र में जोड़ों का दर्द, कमर व गर्दन की तकलीफ, संतुलन की कमी और कमजोरी आम समस्या है। इन परेशानियों को कम करने और बुजुर्गों को अधिक सक्रिय और स्वतंत्र बनाए रखने में फिजियोथेरेपी बहुत मददगार है।
फिजियोथेरेपी से शरीर में ताक़त और लचीलापन बढ़ता है,संतुलन और चलने की क्षमता सुधरती है,गिरने का ख़तरा कम होता है,दर्द और जकड़न घटती है,तथा आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
इस अवसर पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के निदेशक प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि
“इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे मरीजों को लाभ मिलता है, छात्रों को अनुभव मिलता है और समाज में फिजियोथेरेपी के लिए जागरूकता भी बढ़ती है।”
शिविर ने यह संदेश दिया कि "स्वस्थ वृद्धावस्था संभव है – फिजियोथेरेपी
“ की मदद से।”


रिपोर्टर