42 बिहार बटालियन एनसीसी के 5 कैडेट थल सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए दिल्ली हुए रवाना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 01, 2025
- 105 views
रोहतास। 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने बताया कि पिछली बार की तरह इस साल भी अपने 42 बिहार बटालियन के 5 कैडेट थल सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं। इस चयन से 42 बिहार बटालियन के अंतर्गत आने वाले रोहतास एवं कैमूर जिले के कैडेटों में खुशी का माहौल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाँचों कैडेटों ने अपने माता पिता , स्कूल , कॉलेज एवं बटालियन का ही नहीं,बल्कि रोहतास व कैमूर जिले का भी नाम रौशन किया है । उन्होंने बताया कि थल सैनिक शिविर एनसीसी का राष्ट्रीय स्तर का शिविर है,जो हर साल दिल्ली कैंट में होता है । इसमें पूरे भारत से चुने गए कैडेट्स हिस्सा लेते हैं। पिछले दो सालों में 42 बिहार बटालियन के कैडेट हर क्षेत्र में, हर नेशनल कैम्पों में बढ़-चढ़कर के हिसा ले रहे हैं। पिछली बार भी 42 बिहार बटालियन के 4 कैडेट द्वारा थल सैनिक शिविर में भाग लिया गया था तथा सात कैडेट गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेकर 42 बिहार बटालियन एनसीसी,सासाराम का सम्मान बढ़ाया था।


रिपोर्टर