सासाराम शहर जाम से बेहाल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2025
- 116 views
रोहतास।जिला मुख्यालय सासाराम शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड़ और गौरक्षणी जैसे प्रमुख स्थानों पर रोजाना घंटों जाम लगता है। शहर में *पर्याप्त पार्किंग की कमी, अनधिकृत वेडिंग जोन, अतिक्रमण, अनियंत्रित ऑटो/ई-रिक्शा, इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिग्नल का अभाव और भीड़भाड़ के समय पर्याप्त पुलिस बल की कमी जैसी समस्याएं साफ झलकती हैं। वहीं लोगों में यातायात नियमों की जानकारी और जागरूकता की कमी भी इस समस्या को और बढ़ा रही है।
स्थिति यह है कि आम हो या खास, हर कोई जाम से त्रस्त है। हालात तब और शर्मनाक हो गई जब डीएम उदिता सिंह को भी जाम में फंसना पड़ा पुलिस को उन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक लाइट लगाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा। अब तो “बदल रहा है सासाराम, बदलेगा सासाराम”जैसा चुनावी नारा भी बेमानी लगने लगा है।
अगर व्यस्था को जल्द सुधारना हो तो प्रशासनिक अधिकारियों को इसपर विचार कर स्पेशल ट्रैफिक टास्क फोर्स का गठन करना चाहिए, ताकि *तत्काल स्थिति से निपटने के लिए वन-वे और डायवर्जन मैप और अन्य तरीके का सहारा लिया जा सके. शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का होना जाम, दुर्घटनाओं और रियल टाइम मॉनिटर करने में सहयोग देता हैं साथ ही ओवर बर्डेन से छुटकारा देता हैं।


रिपोर्टर