जैन मंदिर से लाखों की चोरी, आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 28, 2025
- 214 views
सीसीटीवी फुटेज और सघन जांच के आधार पर शांतिनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी
भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में स्थित एक जैन मंदिर से लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी को शांतिनगर पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मंदिर चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
घटना 25 जुलाई की रात करीब 2 बजे से 26 जुलाई की सुबह 8 बजे के बीच शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अशोक नगर स्थित एक जैन मंदिर में घटी। अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से रखे चांदी व पीलत के बर्तन सामग्री कुल 1.85 लाख रूपये के मुद्देमाल चुरा ली। मंदिर के ट्रस्टी शांतीलाल मुरग गडा द्वारा घटना की शिकायत दर्ज कराए जाने पर शांतिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(ड) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सार्किब उर्फ सलमान अख्तर अंसारी (24 ) को हिरासत में लिया, जो भिवंडी के अजय होटल, जब्बार कंपाउंड इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से चोरी की बात कबूल कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पेशेवर चोर है और पहले भी तीन मंदिरों में चोरी कर चुका है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के एक थाने में भी आपराधिक (हत्या) मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से बरामद की गई सामग्री और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर पुलिस उससे और भी वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है।
इस पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले के मार्गदर्शन में शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ के नेतृत्व में जांच दल में शामिल पुलिस निरीक्षक (प्रशा.) विनोद पाटिल, अपराध निरीक्षक अतुल अडूरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर, पुलिस उप निरीक्षक धानवा, पुलिस हवलदार संतोष मोरे, संतोष पवार, बारेला, पवार, किरण जाधव व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।शांतिनगर पुलिस की इस तत्पदंता को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।


रिपोर्टर