डी.एल.सी.सी. व डी.एल.आर.सी. की हुई समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2025
- 61 views
रोहतास। जिला के डीआरडीए सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) / जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की चतुर्थ तिमाही (2024-25) की बैठक उप विकास आयुक्त, श्री विजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में श्री मनोज कुमार, माननीय सांसद सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्री मनीष कुमार प्रभारी पदाधिकारी जिला बैंकिंग शाखा, श्री आशीष रंजन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, श्री शैलेश कुमार, एल.डी.एम. तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं प्रतिनिधि तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला संबंधित पदाधिकारियों व बैंक समन्वयकों के साथ सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमनुपात रेशियो, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, महिला स्वयं सहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज वित्तीय समावेसन, आरसेटी के कार्य उपलब्धि की समीक्षा की गई। माननीय सांसद महोदय ने जिले में ऋण जमनुपात रेशियो बढ़ाने के लिए सभी बैंको को निर्देशित किया एवं कम ऋण जमनुपात रेशियो वाले बैंक को एक्सन प्लान बनाकर कार्य करने को कहा। सांसद महोदय द्वारा केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरण के लिए सलाह दिया गया। बैंक के सभी साखाओं में सुलभूत सुविधाएँ जैसे पिने का पानी, ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था एवं श्रीचालय सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उप विकास आयुक्त महोदय ने जिले के चावल मिलों को ऋण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया एवं MSME क्षेत्र में ऋण प्रवाह में तेजी लाने की सलाह दी। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के सभी स्वीकृत आवेदनों को 01 जुलाई 2025 से पहले वितरित करने का अनुरोध किया। उक्त दोनों योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि इन दोनों योजनाओं में जिन भी बैंकिंग शाखों को लक्ष्य जारी किए गए हैं उसमें लक्ष्य के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित करें। जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड द्वारा प्री पीएलपी की प्रस्तुति दी गई। अंत में बैठक की करवाई एलडीएम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ की गई।


रिपोर्टर