गंगौली व गजबोर गांव पहुंचे एसपी, घटना की ली पूरी जानकारी


रोहतास। जिले के गंगौली के नहर फॉल रविवार को मारपीट के दौरान जख्मी युवक अभिमन्यु कुमार की मौत के मामले की जांच को लेकर एसपी रौशन कुमार बुधवार को गंगौली व गजबोर गांव पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों व मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि दो दिन पहले गंगौली गांव के एक लड़के अभिमन्यु कुमार का उसके बगल के गांव के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। उन लड़कों के द्वारा मारपीट की गई थी। इसमें घायल अभिमन्यु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अभी तक अनुसंधान में बातें निकलकर आ रही हैं कि लगभग एक माह पहले किसी शादी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले नहर पर नहा रहे लड़कों द्वारा बुरी तरह से मारपीट की गई। इसकी वजह से अभिमन्यु गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौत हो गई। इसमें जो लड़के शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है। कुछ लड़कों की पहचान कर ली गई है। इस घटना में जो भी शामिल हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें ज्यादा लड़कों की संख्या होने की बात आ रही है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। जिन लोगों की भूमिका पाई जायेगी, उन पर कार्रवाई की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट