
भाजपा जुने कल्याण मंडल, कल्याण विकास फाउंडेशन और तहसील कार्यालय द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण शिविर को मिला जबरदस्त प्रतिसाद
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Jun 03, 2025
- 52 views
कल्याण । भारतीय जनता पार्टी जुने कल्याण मंडल, कल्याण विकास फाउंडेशन और कल्याण तहसील कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क सरकारी प्रमाण पत्र वितरण शिविर को नागरिकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।
यह शिविर कल्याण पश्चिम स्थित अभिनव विद्यामंदिर स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जुने कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री अमित धाक्रस और कल्याण विकास फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता नरेंद्र पवार द्वारा मां सरस्वती और छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। स्कूल और कॉलेज में प्रवेश के लिए आवश्यक सरकारी प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा जुने कल्याण मंडल अध्यक्ष अमित धाक्रस और कल्याण विकास फाउंडेशन की अध्यक्षा हेमलता नरेंद्र पवार ने तहसील कार्यालय के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में निवास प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और आय प्रमाण पत्र जैसे तीन महत्वपूर्ण दस्तावेज एक ही स्थान पर नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का लाभ स्थानीय छात्रों, उनके अभिभावकों और अन्य जरूरतमंद नागरिकों ने उठाया।
इस सफल आयोजन के पीछे भाजपा जुने कल्याण मंडल अध्यक्ष अमित धाक्रस, महिला मोर्चा अध्यक्षा व फाउंडेशन की प्रमुख हेमलता नरेंद्र पवार की टीम की विशेष मेहनत रही। साथ ही भाजपा नवीन कल्याण मंडल अध्यक्ष स्वप्निल काठे, जुने मंडल सरचिटणीस विवेक वाणी, सदा कोकणे, एड. समृद्ध ताडमारे, गणेश काळन, एस.एस. जोशी, वैशाली परदेशी, शैलेश सातवी, रवि गुप्ता, देवस्थळी, जमशेद खान, संजय कारभारी, किशोर म्हसके, किशोर खैरनार, राजेश रजक, प्रविण हेंद्रे, दीपशा शहा, प्रणव महाजन, निलेश राजे, सुनील शेट्टी, उमेश पिसाळ, सुचित्रा होळकर आदि कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। तहसील कार्यालय की ओर से तलाठी कार्यालय के योगेश पुराणिक, भास्कर पाटील, शरद बनसोडे, रियाज तांबोळी, अरुण पाटील और दीपाली दाभाडे जैसे कर्मचारियों ने तत्परता से प्रमाण पत्र वितरित किए, जिनका आयोजकों द्वारा सम्मान भी किया गया। इस सामाजिक उपक्रम के लिए लाभान्वित नागरिकों ने भाजपा जुने कल्याण मंडल अध्यक्ष अमित धाक्रस और महिला मोर्चा अध्यक्षा व कल्याण विकास फाउंडेशन की प्रमुख हेमलता नरेंद्र पवार का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर