
इंद्रपुरी बैराज के पास बनेगा भोजपुरी हाट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 31, 2025
- 63 views
रोहतास। जिले के इंद्रपुरी बैराज के पास भोजपुरी हाट विकसित किया जाएगा। बैराज के पास प्राकृतिक छटा के बीच युवक-युवतियां शादी के बंधन में बंधेंगे। साथ ही बैराज घूमने आने वाले पर्यटकों को भोजपुरी कल्चर देखने को मिलेगा।
सत्तू, बड़ी-बड़ी रोटियां आदि का स्वाद चख सकेंगे। हाट पर कुल 25 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सितंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसे बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड बना रहा है। CM नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की थी।
भोजपुरी हाट जल संसाधन विभाग की 10 एकड़ जमीन पर बनेगा। इसके लिए जमीन को पर्यटन विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। इंद्रपुरी बैराज पर्यटक को पसंद आता है।हाट में स्थानीय खासकर भोजपुरी प्रोडक्ट मिलेगा। `इसके बनने से स्थानीय किसानों और कैमूर पहाड़ी के वनवासियों को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक नया बड़ा बाजार मिलेगा।` साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
इसके बनने से भोजपुरी समेत अन्य स्थानीय संस्कृति और लोक कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होने के साथ कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के साथ रोजगार भी मिलेगा।
रिपोर्टर