डीएम के जनता दरबार में 87 मामले पहुंचे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 25, 2025
- 153 views
रोहतास। रोहतास जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के जनता दरबार में लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। जिस तरह के भी लोग अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में आते हैं,उसे तत्काल संबंधित अधिकारी को निष्पादित करने का निदेश दिया जाता है। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में महिलाओं की भी संख्या एक उम्मीद के साथ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनता दरबार में आये कुल 87 लोगों की समस्याएँ सुनी गयीं और उसका निष्पादन किया गया। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी तथा जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर