बहुजनों के भगवान हैं डाक्टर अंबेडकर। साहेब का अपमान नहीं सहेंगे ............जय शंकर राम




शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेंगा" ।


भभुआ कैमूर


 अंबेडकर प्रगतिशील नवयुवक समिति दामोदरपुर (रामपुर) कैमूर के तत्वाधान में भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता  उपेन्द्र कुमार तथा संचालन सुशील कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता मा0 भरत बिंद विधायक भभुआ तथा मुख्य अतिथि के रूप में - मा0 बबलू तिवारी चेयर मैंन नगर परिषद सह बसपा नेता बिहार  एवं विशिष्ट अतिथि मा0 जय शंकर राम प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिहार, मा0 रमाकांत राम जिला संयोजक बामसेफ कैमूर, राजा राम जिला अध्यक्ष कैमूर ,मा सन्तोष कुमार प्रवक्ता विकास मित्र संघ कैमूर, शामिल हुए। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि 

 जय शंकर राम प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिहार ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  कि सबसे पहले भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब जी के तैलय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को महापुरुषों के तस्वीरें देकर सम्मानित भी किया गया।  राम ने बाबा साहेब के जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि "शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेंगा" । उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सदन में गृह मंत्री जी ने जो अपमानजनक  बयान दिया है कि अंबेडकर, अंबेडकर अंबेडकर, अंबेडकर एक फैशन हो गया इतना नाम अगर भगवान का लेता लोग तो सातो जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।इस पर  प्रदेश महासचिव श जयशंकर राम ने कहा कि  भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब जी पर गृह मंत्री जी के द्वारा जो आपत्तिजनक टिप्पणी करना बेहद निंदनीय एवं अपमानजनक है। और देवी/ देवताओं /भगवान से कई गुना बढ़कर  हैं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी हैं। राम ने एक पंक्ति के माध्यम से गृह मंत्री को चेताते हुए कहा कि" ये यह धरती झुक नहीं सकती  आसमान के आगे ,अब कोई चारा नहीं है शमशान के आगे, मंदिर मूर्ति के मुद्दे का फैसला होता रहेगा सुप्रीम कोर्ट में, लेकिन उनके भगवान श्री राम को भी झुकना पड़ा था भारतीय संविधान के आगे"। ये हैं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी। बाबा साहेब का अपमान पूरे देश का अपमान है। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द गृह मंत्री पद से बर्खास्त करते हुए आजीवन जेल के सलाखों में बंद किया जाना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न लोगों ने भाग लिया। बबलू तिवारी चेयर मैंन,

प्रदेश महासचिव जय शंकर राम, जिला संयोजक बामसेफ कैमूर  रमाकांत राम, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन कैमूर राजा राम,  संतोष कुमार, उपेन्द्र कुमार अध्यक्ष दामोदरपुर, सन्तू राम, विक्रमा राम, अनिल कुमार, चंद्रशेखर राम, धन जी राम, रामशीष राम ,ज्ञान चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मिशन गायक राजकुमार यादव, राष्ट्रीय मिशन गायिका सीमा कौशल आदि हजारों की जनसैलाब उमड़ा था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट