शीतला माता की पूजा-अर्चना कर लगाया ठंडे पकवानों का भोग

तलेन । शुक्रवार को नगर  में शीतला सप्तमी का पर्व बड़ी आस्था और श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें ठंडे पकवानों का भोग लगाया तथा महिलाओं ने घर में सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य की कामनाएं  की। 


महिलाओं द्वारा शीतला माता पूजा अर्चना के बाद होलीका पर जल चलाकर ठंडा किया गया। वहीं परिवार द्वारा बासी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  नहीं पकाया जाता भोजन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतला सप्तमी के दिन सुबह भोजन नहीं पकाया जाता है। इसलिए परिवारों ने एक दिन पहले ही रात्रि में भोजन तैयार कर लिया था। शीतला सप्तमी को इसी बासी भोजन को माता को भोग लगाकर  पुरे परिवार द्वारा ग्रहण किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट