डीएम के जनता दरबार में 71 मामले
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 28, 2025
- 158 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में दिनांक 28.02.2025 को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 71 आम नागरिकों से लोक साक्षात्कार करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में बंदोबस्त पदाधिकारी, रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास विजय कुमार पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रोहतास, अपर समाहर्ता सह जिला दण्डाधिकारी, रोहतास, प्रभारी पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण कोषांग- सह- महाप्रबंधक जिला केंद्र रोहतास आशीष रंजन, महिला हेल्पलाइन, रोहतास, सासाराम के द्वारा भाग लिया गया।


रिपोर्टर