78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सदर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय बक्सर में किया गया झंडोतोलन

बक्सर- 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सदर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में दी गई तिरंगे को सलामी। पुलिस परेड के उपरांत सदर अंचल पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा दी तिरंगे को सलामी।साथ ही देश  के वीर शहीदों को भी याद किया। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते खुद को बलिदान किया। इस दिवस पर हमें यह जानने का मौका मिलता है कि हमारा देश कितना महान है, और हमारे देश की आत्म सम्मान रक्षा के लिए किन किन वीर सपूतो ने अपने प्राणों को न्योछावर किया।झंडोतोलन के बाद लोगों में मिठाइयों का  वितरण किया गया। वही झंडोतोलन के समय साइबर थाना अध्यक्ष रजिया सुल्तान, यातायात थाना अध्यक्ष संजय कुमार, महिला थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी, पिछड़ा अति पिछड़ा थाना अध्यक्ष मोना कुमारी व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा माता व बहने तथा बच्चे, बच्चियां सदर अंचल बक्सर में झंडो तोलन  के समय मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट