सासाराम मेयर काजल कुमारी ने उपमेयर तथा कुछ पार्षदों को लुटेरे गैंग तथा नगर आयुक्त को आंका की संज्ञा देते हुए दी चेतावनी

जिला संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास)--नगर निगम सासाराम मेयर काजल कुमारी ने बताई कि उपमेयर सत्यवती देवी के पति चंद्रशेखर सिंह तथा कुछ पार्षदों पर पहले से गंभीर आरोप है। लेकिन लूटेरे गैंग के आंका ने फाईल को दबाकर रखा है। मेयर ने कड़ी चेतावनी देते हुए वकालत नोटिस को उपमेयर सहीत कुछ लोगों पर भेजवाने की बात बताई है।

मेयर काजल कुमारी ने बताई कि पिछले दिनों उपमेयर सत्यवती देवी पति चंद्रशेखर सिंह पार्षद सुकांति देवी कई लोगों ने मेयर पर मनगढ़ंत आरोप लगाया है। जिससे मेयर की छवि धूमिल हुई है।

ऐसे में मेयर काजल कुमारी ने उपमेयर सहित कई पार्षदों को लूटेरे गैंग की संज्ञा देते हुए नगर आयुक्त येतेंद्र पाल को उनके आंका बताया है। उन्होंने कहा कि लूटेरे गैंग ने बिना जानकारी के आडियो वायरल किया। जो लेनदेन का आडियो को सार्वजनिक किया गया है। उस व्यक्ति को दो माह पहले ही कमिटी से हटा दिया गया तथा इसकी जानकारी बैठक में दी गई है।

उपमेयर सत्यवती देवी के पति चंद्रशेखर सिंह पर घालमेल के आरोपी हैं। वार्ड पार्षद सुकांति देवी ने भूमि अतिक्रमण करते हुए जनता के लिए लगाए गए बोरिंग को स्वयं उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि शहर को बदलने कि चाहत करते हुए भी लूटेरे गैंग की हस्तक्षेप से बिकास कार्य बाधित है लेकिन शहर को इस लूटेरे गैंग को लूटने नहीं दुंगी। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को न्यायालय ने दो माह में हटाने का आदेश जारी किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट