मौर्यवंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का वर्चुअल जयंती समारोह मनाया गया

संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट 

चेनारी (रोहतास)- सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में चुनाव आचार संहिता को देखते हुए वर्चुअल कार्यक्रम के रूप में भारत के सबसे महान गौरवशाली, वैभवशाली और मानव कल्याणकारी व्यवस्था के सुत्रधार मौर्य वंश को विश्व के इतिहास के पटल पर लाने वाले सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का वर्चुअल जयंती समारोह सम्राट चन्द्रगुप्त फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं समाज सेवी सतनारायण स्वामी के संचालन में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में हुआ। जयंती समारोह में आए गणमान्य लोग एवं सोशल मीडिया के द्वारा उपस्थिति दर्ज कराकर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को नमन किया। फाउंडेशन के संस्थापक सतनारायण स्वामी ने बताया कि  चंद्रगुप्त मौर्य मगध के अत्याचारी शासक नंद वंश को हराकर मगध के गदी पर बैठा था तथा  मौर्य वंश शासन की स्थापना किया था। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रगुप्त मौर्य खंड-खंड में बटे भारत के पड़ोसी राज्यों को भारत में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया तथा वे भारत के मानव कल्याणकारी शासक थे। इस अवसर पर उपस्थित थे

सत्यनारायण स्वामी, संजय कुमार सिंह,राजेश्वर कुशवाहा, सुग्रीव प्रसाद सिंह, दीना सिंह, शिव कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, शंकर सिंह, सुदर्शन प्रताप सिंह ,भोले शंकर ,बाबू चंद्र सिंह, रामवतार मौर्य,रामेश्वर प्रसाद ,रामचंद्र सिंह ,चांदी सिंह, अयोध्या सिंह ,सुशील कुमार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से गणमान्य लोगों के द्वारा उपस्थित दर्ज किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट