सभापति ने किया मुंडेश्वरी धाम दर्शन जिला अंतर्गत विरासत स्थलों के सौन्दर्यीकरण हेतु दिया आवश्यक दिशा निर्देश


संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर ।। जिला अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी स्थिति मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर माननीय सभापति,बिहार विरासत समिति श्री प्रेम कुमार, माननीय विधायक कहलगांव श्री पवन कुमार यादव एवं अन्य के द्वारा मां मुंडेश्वरी धाम का दर्शन किया गया और परिसदन में कैमूर जिला अंतर्गत विरासत स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास के संबंध में दिया गया विभिन्न दिशा निर्देश। माननीय सभापति द्वारा मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में रास्ता काफी जर्जर पाया गया। जिसके मरम्मति हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।वन प्रमंडल पदाधिकारी को मां मुंडेश्वरी धाम में आने-जाने रास्ते का सर्वे कराकर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।सरकारी/गैर-सरकारी विद्यालय, पर्यटन स्थलों के आसपास वृक्षारोपण करने, मां मुंडेश्वरी धाम के प्रांगण में श्रद्धालुओं हेतु सरकार से अनुमति प्राप्त कर शेड निर्माण कराने मुंडेश्वरी धाम में पानी की व्यवस्था एवं पुरुष तथा महिला शौचालय की व्यवस्था करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।मां मुंडेश्वरी परिसर में प्राथमिक रूप से चिकित्सा व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। हरसू ब्रह्म धाम में साफ-सफाई एवं रास्ते का नाली कवर करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर को निर्देश दिया गया।अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रचार हेतु निम्न स्थानों पर जैसे पर्यटक स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, समाहरणालय, सर्किट हाउस अन्य जगहों पर साइनस बोर्ड लगवाने हेतु निर्देश दिया गया।कैमूर जिला के महत्वपूर्ण स्थलों पर उनके संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा नागरिक हित सुविधा (पर्यटक स्थल पर आने वाले विदेशी पर्यटको/ श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवासन, परिवहन, पेयजल इत्यादि) के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।माननीय सभापति महोदय से उपरोक्त मंदिरों के अलावा स्थानीय लोगों के द्वारा मां चंडेश्वरी देवी मंदिर, मां बधारी देवी मंदिर ,रामपुर बड़वा पहाड़ी शिव मंदिर ,हजार शिवलिंग मंदिर भगवानपुर ,मां कुलेश्वरी मंदिर, राम जानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर एवं धरती माता देवी मंदिर, अधौरा का भी सर्वे कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अनुरोध किया गया। माननीय सभापति महोदय द्वारा उपरोक्त मंदिरों हेतु सर्वे कार्य करा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में सिविल सर्जन,उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सविता कुमारी वरीय उप समाहर्ता पर्यटन ,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ ,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ,जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट