थाना प्रशासन ने चलाया वाहन जांच अभियान

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान 7000 रू. का वसूला गया जुर्माना राशि। थाना अध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार वाहन की चोरी, वाहन घटना दुर्घटना की रोकथाम के मद्देनजर थाना परिसर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिस क्रम में वाहन का दस्तावेज, चालक की दस्तावेज, सीट बेल्ट, हेलमेट के साथ ही अन्य अवैध सामग्रियों का जांच किया गया। जिसके तहत वाहन चालको से ऑनलाइन 7000 रु. की जुर्माना राशि एच एच डी मशीन के माध्यम से किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट