
वार्ड सदस्य ने लगाया पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी से गुहार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 19, 2022
- 230 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर (रामपुर) ।। प्रखंड अंतर्गत खरेंदा पंचायत के वार्ड नंबर 12 में, मरम्मती की राशि निकालने के बावजूद भी नहीं हुआ नल जल मरम्मती, वार्ड सदस्य ने न्याय के लिए पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी से लगाया न्याय की गुहार। आपको बताते चलें कि प्रखंड के खरेंदा पंचायत वार्ड नंबर 12 में, वार्ड वासियों को बिहार सरकार के नल जल योजना के अंतर्गत कार्य होने के बावजूद भी, वार्ड वासियों को जल नसीब नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं मरम्मती के लिए 250000 की राशि निकासी के बावजूद भी मरम्मत नहीं कराया गया। जिस संदर्भ में वर्तमान वार्ड कृष्णा सिंह द्वारा शनिवार को पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी दिव्य शक्ति को आवेदन देते हुए, न्याय की गुहार लगाया गया। उनके द्वारा कहा गया कि हमारे गांव में नल जल का मरम्मती के लिए 250000 रुपए की राशि पंचायत सेवक,मुखिया और सचिव के द्वारा निकासी कर ली गई है, जबकि कार्य अभी तक नहीं कराया गया। आपसे आग्रह है कि इस बिंदु पर जांच कर इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाए। वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए इस कार्य को मैं प्रारंभ किया हूं इस कार्य की राशि हमें दिया जाए। अब देखना यह है, कि पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी द्वारा मिलीभगत कर मरम्मती करण के पैसे हड़पने वाले के खिलाफ, क्या कार्रवाई किया जाता है। यह कोई पहला मामला नहीं है इस तरह का मामला आए दिन सिर्फ इसी प्रखंड में नहीं, कैमूर जिला के अनेकों प्रखंड में देखने को मिलता है। यह मामला अभी तो पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी के पास है, इस तरह कई मामले जिला के पदाधिकारीयों तक भी गया। पर मिलाजुला कर मिल बांट कर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।
रिपोर्टर