
जवहिरी माता मंदिर में चोरों की घिनौनी करतूत, गायब किये मां की सोने की आंख
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Oct 27, 2022
- 569 views
राजीव कुमार पाण्डेय
रामगढ़।।कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अकोढ़ी गांव के उत्तरी छोर पर नदी तट स्थित जवहिरी माता मंदिर मे चोरी का मामला सामने आया है माता के बगल मे साथ मे स्थापित ब्रह्म बाबा के भी सोने की जनेऊ गायब हो गए हैं,जिसकी जानकारी देते हुए पंचायत के पूर्व सरपंच रामाश्रय सिंह के पुत्र संजय सिंह ने बताया कि मंदिर मे पुजारी के तौर पर रामविलास चौधरी पिता स्वर्गीय रामाकांत चौधरी ग्राम अकोढ़ी के निवासी हैं पुजारी जी बुधवार की शाम 8बजे पूजा करके मंदिर मे ताला बंद कर घर आ गए और जब गुरुवार की भोर बेला मे 4बजे पूजा करने गए तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया अंदर जाकर देखा तो मां की सोने की दोनो आंख,दो चांदी का मुकुट ,10घंटा,10 सोने का मां का नथिया,दो सोने का मांगटीका,एक सोने का जनेऊ व लगभग दस हजार रूपए दान पेटी से गायब पाया गया।जिसकी जानकारी पुजारी ने ग्रामीणों को दी।ग्रामीणों ने आनन फानन मे रामगढ़ थाने पहुंच मामले की जानकारी थाना प्रभारी रामकल्याण यादव को लिखित आवेदन के साथ दिया।घटना अज्ञात चोरों द्वारा घटित की गई है। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की तलास की जा रही है।विदित हो कि मां का धाम शक्तिपीठ व बगल मे स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर सिद्धपीठ स्थल के रूप मे विख्यात है। धाम पहले जवहिरी मां के प्रताप से ही प्रसिद्ध था। मान्यता व किवदंती के अनुसार शक्तिपीठ व सिद्धपीठ स्थल ही मूल अकोढ़ी गांव था, जहां बड़ी आबादी निवास करती थी। उस कालखंड में चारो ओर जंगल ही जंगल था। जंगली जानवरों व शत्रुओं से रक्षा के लिए लोग तीर धनुष का अभ्यास करते थे। इसी दौर में ब्राह्मण कुल की जवहिरी मां एक दिन अपने नन्हे बालक को आंगन में सुलाकर (भरसांय) में दाना भुजांने गई थी। इधर क्षत्रिय कुल के लोग तीर धनूष से अभ्यास कर रहे थे। अकस्मात एक तीर आंगन से होते हुए आंगन में सोए नन्हे बालक को लग गया। कुछ देर बाद दाना लेकर जब वो घर पंहुची तो देखा कि उनके बेटे की तीर लगने से मौत हो गई। वियोग में फिर वो वहीं पर अपने बेटे के साथ सती हो गई। तब से जवहिरी मां व उनके पुत्र बालक ब्रह्म बाबा की स्थापना कर ग्रामीण पूजा अर्चना करने लगे। कहा जाता है कि जवहिरी मां की मूर्ति उनके घर के चौखट पर स्थापित है। ऐसा कुकृत्य मानव जीवन को कलंकित करता है।
रिपोर्टर