रामगढ़ मे जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला सतर्कता एवं जागरूकता मार्च

राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट 


रामगढ़।। प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के आह्वान पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह बक्सर लोकसभा प्रभारी अजीत कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ़ सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आयोजित किया गया।यह मार्च विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से किया गया।

वही अजीत सिंह ने कहा कि भाजपा देश मे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है।जदयू का मकसद भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करना है।भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है।आठ वर्षों में खाने से लेकर ईंधन तक की कीमत में भारी इजाफा हुआ है।इनलोगों ने केवल जुमलाबाजी कर जनता को धोखा देने का कार्य किया है।बेरोजगारी चरम पर है।भारत में पहली बार चावल, आटा, दाल,छाछ, दही,पनीर अन्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाया गया है।इससे लोग गरीबी के दलदल मे धंसते जा रहे हैं साथ ही कुपोषण और भुखमरी के शिकार बन रहे हैं।भाजपा द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को तहस नहस किया जा रहा है।इस बीजेपी सरकार मे रोज महंगाई के नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं।आज पूरा देश नीतीश कुमार की ओर उम्मीद से देख रहा है।जदयू कार्यकर्ताओं ने  नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।आज मार्च के दौरान कई युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया।

मार्च मे सम्मिलित लोगों मे अजीत सिंह,अशोक चौधरी ,योगेंद्र कुशवाहा,अनिल गोड़,भानू प्रताप सिंह,भरत कुशवाहा ,शशिकांत कुशवाहा,राजेंद्र सिंह,राजकुमार यादव,मुन्ना कुशवाहा,संतोष सिंह,अरविंद गुरुदेव सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट