
रेफरल अस्पताल रामगढ़ मे आशा कर्मीयों की बैठक
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 26, 2022
- 285 views
राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
कुष्ठ सर्वे इलाज संबंधित दी गई जानकारियां
रामगढ़।।स्वस्थ शरीर इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जो हमें शारीरिक रूप से तो हानि पहुंचाती ही हैं, साथ ही मानसिक और सामाजिक रूप से भी आघात पहुंचाती हैं। जिनमें कुष्ठ (लेप्रोसी) भी शामिल है। जिले में कुष्ठ रोग के निवारण के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। कुष्ठ बीमारी को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मकसद देश के साथ साथ राज्य को कुष्ठ मुक्त किया जा सके। वहीं जिले में भी कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज रामगढ़ रेफरल अस्पताल मे प्रखंड की समस्त आशा कर्मीयों की बैठक आयोजित की गई जिसमे अस्पताल के बीसीएम मनीष कुमार द्वारा आगामी 10दिनों तक चलने वाले इलाकों मे बसे कुष्ठ रोगियों को चयनित कर मुफ्त इलाज अस्पताल द्वारा प्रदान करवाने के लिए जानकारियां दी गई।इसके लिए 10दिनों तक सर्वे का कार्य किया जायेगा।
रिपोर्टर