
रामगढ़ मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 13, 2022
- 307 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़।। रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय मे भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया।
धरना का आयोजन नीतीश कुमार के महागठबंधन मे सम्मिलित होकर नई सरकार बनाने को लेकर किया गया। इस सभा मे पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, धनंजय सिंह,संजय सिंह, अरुण सिंह मनोज सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने जनादेश का खून किया है यह उनके चरित्र को दर्शाता है। हमे उम्मीद नही है कि यह नव गठित सरकार ज्यादा दिन चल पाएगी।क्योंकि नीतीश कुमार के फितरत में यह शामिल है वे कहीं भी एक जगह टिक नही सकते।जिस पार्टी ने उन्हें पलटू चाचा,केंचुल बदलने वाला सांप कहा आज उसी पार्टी मे नतमस्तक हो गए हैं।अब उनके द्वारा स्वयं के द्वारा कहा गया बात याद नही है मै मिट्टी मे मिल जाऊंगा लेकिन महागठबंधन से नाता नहीं जोड़ूंगा। अगर बिहार के किसी भी पार्टी मे दम हो तो आने वाले 2024के लोकसभा चुनाव मे सब पार्टियां पूरे लोक सभा क्षेत्र से अलग अलग चुनाव लड़ अपने को अजमा ले।
रिपोर्टर